पिकअप की ठोकर से युवक की मौत

झंझारपुर : एनएच 57 पर चिरकुटा के समीप एक पिकअप वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई . स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

झंझारपुर : एनएच 57 पर चिरकुटा के समीप एक पिकअप वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई . स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के रहमगंज के मो. मजलिस के 40 वर्षीय पुत्र मो. इदरीस के रूप में की गयी है. अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा है कि पिकअप वाहन की ठोकर से घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है. घटनास्थल से पिकअप को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं मो. इदरीस की मौत से रहमगंज में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >