ग्वालपाड़ा . अरार थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पूर्व के लंबित एससी-एसटी कांड के फरार चल रहे आरोपी थाना क्षेत्र के बिरगांव टपरा टोला निवासी मिथिलेश यादव को रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर दो शराबी को शराब पीकर हो-हल्ला करते पकड़ा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को एसआइ कृतनारायण यादव ने संध्या के दौरान देखा कि झिटकिया नहर पर दो लोग हो-हल्ला कर रहे हैं व पुलिस को देख भागने लगे. दोनों को हिरासत में लिया गया. दोनों के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी,जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार शराबियों ने नाम नरेश ऋषिदेव व अनिल ऋषिदेव निवासी झिटकिया बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
