गायिका तृषा आनंद को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गायिका तृषा आनंद को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पुरैनी. 13 वर्षीय गायिका तृषा आनंद को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सम्मानित किया. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 रघुनाथपुर पकड़िया निवासी रामचंद्र झा व मीना झा की पौत्री व अमित आनंद व डोली आनंद की पुत्री तृषा आनंद है. कम उम्र में ही तृषा आनंद ने गायकी से लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली है. मालूम हो कि महिला दिवस के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सम्मानित किया गया.पटना से लौटने पर तृषा आनंद को उदाकिशुनगंज मुख्यालय के डॉ भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में चेयरमैन प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, उप चेयरमैन प्रतिनिधि जॉनसन दास, इंजीनियर डॉ सिप्पू कुमार, सजनदेव कुमार, वसंत कुमार झा, परितोष झा, डॉ सागर मोदी, रवि राय, आदि ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >