50 हजार नकद व बाइक लूट के मामले में पुलिस को मिली सफलता

50 हजार नकद व बाइक लूट के मामले में पुलिस को मिली सफलता

आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित फटोरिया गांव के पास 10 दिसंबर को 50 हजार रुपये नकद व बाइक लूट के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई. लूट की गयी बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि दिसंबर 2025 में खगड़िया जिले के बेलदौर थाना के चकरमनिया निवासी सोनू कुमार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें 50 हजार रुपये नकद व बाइक लूट ली गयी थी. पीड़ित ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था. गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर सहरसा जिले के बसनही थाना के गोदरमा वार्ड नंबर दो निवासी टुनटुन रजक उर्फ राजेश रजक को लूटी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार किया. टुनटुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >