अनियंत्रित स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में गिरी, चालक घायल

अनियंत्रित स्कॉर्पियो 10 फीट गड्ढे में गिरी, चालक घायल

मुरलीगंज. मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर रतनपट्टी मोड़ के समीप सोमवार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक घायल हो गया. घायल मधेपुरा थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड संख्या दो निवासी कुमोद कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही थी. रतनपट्टी मोड़ के पास सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इसी दौरान प्रतापनगर वार्ड संख्या दो निवासी अंशु कुमार ने तत्परता दिखाते हुये घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ जितेंद्र कुमार जितेश ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >