इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से 90 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से 90 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

मधेपुरा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान ) अभिषेक कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, सुजीत कुमार सिंह, प्रेमलता, संजय क्रांति के नेतृत्व में इंस्पायर अवार्ड नामांकन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से 90 छात्र-छात्राओं चयन होने से देश स्तर पर बच्चों ने अपना पहचान बनाया. उदाकिशुनगंज प्रखंड में नौ छात्राओं का चयन किया गया. इसमें शाहजादपुर पंचायत निवासी सक्षम चौरसिया व जुली कुमारी का चयन किया. प्रखंड में मध्य विद्यालय लश्करी, मध्य विद्यालय हरेली, मध्य विद्यालय शाहजादपुर, उत्क्रमित विद्यालय लक्ष्मीपुर, उत्क्रमित विद्यालय कोसी कॉलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फनहन कुल मिलाकर उदाकिशुनगंज प्रखंड में नौ बच्चों का चयन किया गया. इसमें मध्य विद्यालय शाहजादपुर में सभा आयोजन कर सम्मानित किया गया. संकुल समन्वयक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालय में अच्छा पठन-पाठन हो रहा है और खुशी है कि समाज के दबे कुचले समुदाय के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं. जिला इंस्पायर अवार्ड टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले के शिक्षक लगनशील है. मौके पर शैलेश कुमार चौरसिया, संजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,नवनीत कुमार, जयप्रकाश पासवान, गजेंद्र राम, विद्यानंद चौरसिया, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >