बिजली चोरी को लेकर चार पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी को लेकर चार पर प्राथमिकी दर्ज

ग्वालपाड़ा. कनीय विद्युत अभियंता निलेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को छापेमारी की गयी. इस दौरान चार लोगों को चोरी की बिजली का उपयोग करते हुये पकड़ा. विभाग ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जेई ने कहा कि झलाड़ी निवासी सत्तो सहनी बकाया राशि के कारण पहले ही कनेक्शन काट दिया गया, लेकिन ये बिना बकाया चुकाये सीधे लाइन से जुड़कर बिजली जला रहे थे. शाहपुर निवासी बालेश्वर शर्मा के पास बिना किसी वैध कनेक्शन के सीधे एलटी लाइन से टू एचपी की मोटर चलाकर खेतों की सिंचाई कर रहे थे. फुलवरिया गांव की प्रमीला देवी के यहां छापेमारी दल ने पाया कि अपने कृषि कनेक्शन के मीटर को बाईपास कर सीधे तार जोड़कर मोटर चला रही थी. फुलवरिया के जीरा मंडल ने अपने बिजली मीटर को खोलकर जमीन पर रख दिया था एवं सीधे मेन बॉक्स से हुकिंग कर मोटर चला रहे थे. छापेमाी में कनीय अभियंता के साथ विभाग के कर्मचारी रामोतार साह, राजीव कुमार, रूपेश कुमार एवं नवनीत कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >