पांच लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

पांच लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक के पास स्थित शराब तस्कर के घर के पीछे से पांच लीटर शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि सिंहेश्वर दुर्गा चौक में आरोपी दिलीप पासी द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से देसी चुलाई शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है. उक्त सूचना का सत्यापन के लिए दुर्गा चौक स्थित दिलीप पासी के घर के पास पहुंचा तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भाग गया. चौकीदार ने बताया कि भागने वाले व्यक्ति दिलीप पासी ही था. दिलीप पासी के घर की तलाशी लेने पर पांच लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >