व्यवहार न्यायालय में होली मिलन समारोह का हुआ समापन

व्यवहार न्यायालय में होली मिलन समारोह का हुआ समापन

उदाकिशुनगंज. अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता परिसर में सोमवार को जज व अधिवक्ताओं के बीच होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. न्यायाधीश शंभू दास ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पर्व है. इस प्रकार के आयोजनों से न्यायालय परिवार के बीच समन्वय, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है. उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली मनाने की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर अधिवक्ता मंजीत कुमार, सुमन कुमार पाठक, अभिषेक कुमार, आलोक महाराज, नीरज मिश्रा, धीरेंद्र यादव,पवन कुमार, विनोद आजाद आदि उपस्थित थे. सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >