धान अधिप्राप्ति के भंडारित स्टॉक का हुआ भौतिक सत्यापन

किसानों से क्रय किए गए धान का पारदर्शी संधारण किया जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए,

-पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश- मधेपुरा शुक्रवार को जिलांतर्गत खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा क्रय उपरांत भंडारित धान के गोदामों का जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन भौतिक सत्यापन किया गया. निरीक्षण के दौरान भंडारण की स्थिति, धान की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी एवं संबंधित अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों से क्रय किए गए धान का पारदर्शी संधारण किया जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों का विश्वास बना रहे. निरीक्षण के क्रम में भंडारण स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं नमी नियंत्रण पर विशेष बल दिया गया, जिससे धान की गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे. जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >