रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना विषयक संवाद कार्यक्रम आज

रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना विषयक संवाद कार्यक्रम आज

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा द्वारा विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में बुधवार को एक बजे से रामचरित मानस में राष्ट्रीय चेतना विषयक संवाद का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है. महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएवी कॉलेज कानपुर में दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में विद्या परिषद के संयोजक प्रो रंजय प्रताप सिंह होंगे. वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देर शाम सड़क मार्ग से मधेपुरा पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि संवाद में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो ज्ञानंजय द्विवेदी होंगे. विशिष्ट अतिथि बीएनएमयू के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव व सम्मानित अतिथि बीएनएमयू मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार मल्लिक होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष देव प्रसाद मिश्र करेंगे. इस अवसर पर मानविकी संकाय के सभी विषयों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >