आलमनगर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया.बीडीओ निशांत कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रखंड कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर उप प्रमुख अवधेश कुमार मंडल, छट्ठू ऋषिदेव, मंटू सिंह, मुखिया राजेश रोशन निषाद, पंचायत समिति सदस्य पंकज सिंह,चतुरानंद गुप्ता, कपिल देव शर्मा आदि ने बीडीओ को सम्मानित किया. बीडीओ ने बताया कि लोगों तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनों को पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
