प्रखंड क्षेत्र में अब तक नहीं जला है अलाव

प्रखंड क्षेत्र में अब तक नहीं जला है अलाव

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के अरार व आसपास के इलाकों में पछुआ हवा के कारण शीतलहर व ठंड बढ़ गयी है. वहीं तापमान में लगातार आ रही गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला कार्य समिति सदस्य रणविजय कुमार, दिलीप कुमार, नंदकिशोर कुमार आदि ने कहा कि शाम होते ही ठंड इतनी बढ़ जाती है कि घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय निवासी कुंदन कुमार, प्रभाकर कुमार, आशीष कुमार ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए खुद से अलाव की व्यवस्था किये हैं. लोगों ने जिला प्रशासन व अंचलाधिकारी अरार, रेशना के मुख्य चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है, ताकि गरीब एवं असहाय लोगों को इस जानलेवा ठंड से राहत मिल सके. वही सीओ देवकृष्ण कामत ने बताया कि सभी चिन्हित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >