Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत, बेटे को देखकर लौट रहे थे सभी, कार के उड़े परखच्चे

Bihar Road Accident: मधेपुरा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, सभी दोस्त बच्चे को देखकर लौट रहे थे. मामला सदर थाना इलाके से जुड़ा हुआ है.

Bihar Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस रोड एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत हो गई. यह हादसा सदर थाना इलाके में बिजली कार्यालय के सामने हुआ. एक तेज रफ्तार हाइवा और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी चार लोगों को मृत बता दिया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

चारों मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान सदर थाना इलाके के गुलजारबाग के सोनू ,सदर थाना इलाके के वार्ड 13 के साहिल, उदाकिशुनगंज के निवासी साजन, सदर थाना इलाके के रूपेश के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सदर थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है.

बच्चे को देखकर लौट रहे थे सभी दोस्त

घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि सोनू की पत्नी ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया था. जिसके बाद आज शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ अपनी पत्नी और बच्चों को देखने कि लिए गया था. अस्पताल से लौटने के दौरान ही यह हादसा हुआ.

Also Read: Patna Crime News: पटना में रिटायर महिला टीचर की गला रेतकर हत्या, अंगूठी और चेन गायब, क्या बोली पुलिस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >