मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में 20 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बीसीए विभाग में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम में बेहतर भागीदारी के लिए बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा स्वयं व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं. कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध प्राचार्य ने बताया कि कुलपति के निदेशानुसार एनएसएस समन्वयक डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर अपने-अपने स्तर से इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है. सभी संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों से भी अनुरोध किया गया है कि इसमें युवाओं को अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करें. जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डू कुमार, सीनेटर डॉ रंजन यादव, बीसीए विभाग के केके भारती, सत्यम कुमार, राजेश कुमार, किशन कुमार, सर्वजीत कुमार, ज्योतिष कुमार, मुस्कान राज, निकिता वर्धन, स्वाति कुमारी, काजल कुमारी, आशीष कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार, अमित आनंद, राजदीप आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. नेहरू युवा केंद्र का है सहयोग कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन में नेहरु युवा केंद्र का सहयोग मिल रहा है. नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक हुस्न जहां द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी निभायी जा रही है. 16 मार्च तक होगा पंजीयन डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद में 18 वर्ष से 25 वर्ष के कोई भी युवा भाग ले सकते हैं. युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन करना आवश्यक है. पंजीयन के लिए उन्हें विकसित भारत के लिए अपने विचार को दर्शाते हुए 25 एमबी का एक विडियो भी अपलोड करना है. इसकी अंतिम तिथि 16 मार्च तक है. संसद में विचार रखने के लिए होंगे आमंत्रित डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम में प्रति नोडल जिला से 10 स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तर पर विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए किया जायेगा. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन नई दिल्ली में अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. शैक्षणिक परिसर में चलेगा जागरूकता कार्यक्रम डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि 20 मार्च को मधेपुरा, सहरसा व सुपौल तीनों जिले का जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में आयोजित की जायेगी. इसमें भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तीनों जिलों के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से अनुरोध किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
