अनुष्का पात्रा की प्रस्तुति पर झूमते रहे दर्शक, स्थानीय कलाकारों ने प्रदर्शन में झोंका दम

श्री सिंहेश्वर महोत्सव के तीसरा व आखिरी दिन स्थानीय कलाकारों ने अपना समां बांधने कोई कसर नहीं छोड़ा. एक से एक प्रस्तुति देकर लोगों को हतप्रभ होने पर मजबूर कर दिया.

सिंहेश्वर. श्री सिंहेश्वर महोत्सव के तीसरा व आखिरी दिन स्थानीय कलाकारों ने अपना समां बांधने कोई कसर नहीं छोड़ा. एक से एक प्रस्तुति देकर लोगों को हतप्रभ होने पर मजबूर कर दिया. स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति में कभी गजल तो पलक झपकते ही धार्मिक व तुरंत ही फिल्मी गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही थी. स्थानीय लोगों की प्रस्तुति की वजह से श्रोता अपने कुर्सी पर ही चिपके रहे. इससे पहले स्थानीय कलाकारों में सबसे पहले तबला और हारमोनियम पर भवेश कुमार के द्वारा सादगी तो हमारी जरा देखिए…. गीत गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके तुरंत बाद मधुबाला के द्वारा धार्मिक शिव स्तुति पर श्रोताओं को एकाग्र कर दिया और फिर से भक्ति गीत गाने पहुंचे श्रवण कुमार ने हे शिव शंकर हे महादेव….. जैसे गीत गाया. चांद जैसे मुखड़े पर बिंदिया सितारा… गीत गाया गया. इन्होंने भी अपना अलग ही छाप छोड़ दिया और फिर गजल की दुनिया में ले जाकर एकाएक अपनी ओर नारायण कुमार ने ध्यान खींच लिया. उन्होंने काफी अच्छी गजल चलते रहेंगे दुख सुख में…., लौट आए है दामन अपनी, बोल रहा था वो कल मुझसे…. गीत गाकर स्तब्ध कर दिया. अनुप्रिया ने एक बार में ही तीन चार भक्ति गाना बम बम बोल रहा है भोले… होरी खेले मसाने में…. गा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया. इसके साथ ही प्रांगण में रंग मंच के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन को प्रदर्शित किया. इसके साथ ही महिषासुर मर्दिनी पात्र को भी एक समय के लिए सजीव कर दिया और फिर महादेव आरती करते हुए सभी कलाकारों ने श्रोताओं के मन को प्रसन्न कर दिया. प्रसार भारती दूरदर्शन से विकास कुमार एवं टीम के द्वारा जाट-जटिन को जीवंत कर लोगों को पुराने जमाने और देहात की दुनिया का दर्शन करवा दिया. इसमें टिकवा जब-जब मांगलिया जटवा, टिकवा जब जब ले के दे…… पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद एक निजी स्कूल के बच्चों के द्वारा हिंदी गीत पर प्रस्तुति दी गयी और फिर कोरियोग्राफर वकील वाका की टीम के द्वारा शिव भक्ति को लेकर प्रस्तुति दी गयी. शैकत सानू रॉय ने गाया गीत- मुंबई से आए कलाकारों में एक कलाकार शैकत सानू रॉय भी श्री सिंहेश्वर महोत्सव में गीत गाने पहुंचे. मंच पर उन्होंने श्री गणेश देवा गीत गाया….. इसके बाद बाबा भोले के गीत भोले ओ भोले मेरे यार को मिला दें…. धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना….गीत गाया. वहीं राज के द्वारा चुटकुले से श्रोता हंसते-हंसते लोट पोट हो गये. अनुष्का ने मोहा दिल वहीं काफी देर के बाद भीड़ से भरी कुर्सियां के अलावे काफी संख्या में खड़े श्रोताओं के इंतजार को खत्म करते हुए अपने अलग ही अंदाज में पहुंची इंडियन आइडल फेम अनुष्का पात्रा पहुंची तो श्रोताओं में जोश बढ़ गया. फिर अनुष्का ने अपने गीत की माला की लड़ी खोल दी. लिटिल चैंप, इंडियन आईडल, सारेगामापा में अपने गीत देते हुए विभिन्न मंच पर पहुंची. अनुष्का ने लगातार एक से बढ़कर हिन्दी गीतों की प्रस्तुति देते हुए सभी श्रोताओं का मन मोह लिया. इस दौरान उन्होंने अपने दोहरे आवाज के साथ भी गीत गाया. सबसे पहले किससे पूछूं, जो भेजी थी दुआ…. से शुरुआत किया. इसके बाद तुम बिन कटे न रैना…. सत्यम शिवम सुंदरम…. सत्य ही शिव है, शिव ही सत्य है…..व अन्य गीत गाये. गणमान्य रहे मौजूद- कार्यक्रम के दौरान कई पदाधिकारी आते रहे, जबकि इस दौरान विधायक डॉ प्रो रमेश ऋषिदेव, एडीएम अरुण कुमार, एनडीसी संतोष कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली, बीडीओ ज्योती गामी, सीओ नवीन कुमार, मंदिर न्यास कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, न्यास सदस्य स्मिता सिंह, विजय सिंह, रौशन ठाकुर, हरेंद्र मंडल, योग नारायण राय, नजारत अनिल अनल सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >