दो अवैध हथियार के साथ एक महिला गिरफ्तार

देवीदास टोला वार्ड नंबर तीन स्थित बादल सिंह पिता नंदकिशोर सिंह के घर पर छापेमारी की.

पुरैनी, मधेपुरा.

थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, छापेमारी करते हुये पुलिस टीम ने दो अवैध हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.

पुरैनी के थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने जानकारी देते हुये बताया कि पुरैनी थाना की पुलिस मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. ताकि विधि व्यवस्था मजबूत रह सके. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीदास टोला वार्ड नंबर तीन स्थित बादल सिंह पिता नंदकिशोर सिंह के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बादल सिंह के कच्चे दीवाल से बने कमरे में रखें ट्रक की तलाशी लेने पर दो अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ तथा गृह स्वामिनी नूतन देवी को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया. थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि छापामारी दल में थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, पुलिस अवर निरीक्षक युगल किशोर राय, पीटीसी आरती कुमारी सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >