मधेपुरा : मतदान के लिए कुल 236 मतदान केंद्र बनाये गये है. वहीं विधि व्यवस्था को सुदृढ एवं सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए 02 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 11 जोनल दंडाधिकारी, 22 सेक्टर दंडाधिकारी, 15 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है. साथ ही दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तीन पुलिस निरीक्षक, 21 थानाध्यक्ष, 161 पुलिस पदाधिकारी, सात सौ सशस्त्र पुलिस बल, 82 लाठी बल एवं 15 महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
मतदान में किसी भी प्रकार की व्यवधान होने पर जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06476-223901, 06476-223902 एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06476 – 224906 संचालित किया गया है. इन नंबरों पर किसी भी तरह की मतदान से संबंधित सूचना दी जा सकती है. मतदान सुबह सात बजे से संध्या के पांच बजे तक होगा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी दिवाकर कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी उपस्थित थे.
