मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा एवं बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा, शौचालय एवं बिजली की सुविधा सभी संबंधित विभाग के समन्वय कर उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने, अतिक्रमित भूमि क़ो अंचलधिकारी के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराने, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही बारतने वाले आंगनबाड़ी सेविका की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत दो माह में 50 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभुकों का शतप्रतिशत एफआरएस करने, एफआरएस के माध्यम से टीएचआर का एंट्री पोषण ट्रैकर एप पर करने का निर्देश दिया गया. वही महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत थाना स्तर पर लंबित वादों के निष्पदान हेतु जिलाधिकारी स्तर से पत्र भेजने एवं जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत लंबित वादों क़ो संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निष्पादन करने, पलनाघर का प्रचार-प्रसार करने, पुलिस लाइन, मधेपुरा में नया पलनाघर खोलने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया. बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, एनएनएम, केंद्र प्रशासक, लैंगिक विशेषज्ञ, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.
आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा एवं बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की गई.
