उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोरगामा में प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुये भावभीनी विदाई दी गई.

मुरलीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरगामा में बुधवार को प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका जयमाला सिंह ने की. इस अवसर पर कक्षा नौ के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, वहीं मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुये भावभीनी विदाई दी गई. मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह, प्रियव्रत पासवान तथा मनोज मंडल उपस्थित रहे. अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया. मौके पर मनोज कुमार ठाकुर, विजय कुमार, गगन दीप सिंह, नीतू कुमारी, सीपी झा, कंचन कुमारी, रामानंद कुमार, बिंदु कुमारी, निशा कुमारी, डॉली प्रवीण, शिल्पी कुमारी, पवन कुमार तथा मो वसीम रहमान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. समारोह के दौरान सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही नव नामांकित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनका स्वागत किया गया. विद्यालय परिवार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >