महेशुआ में चोरी, लोग कर रहे थाने की मांग

जीतापुर : सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी स्थित महेशुआ के बड़मोत्तर गांव चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग दो लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गया. जानकारी अुनसार महेशुआ के वार्ड नंबर सात में चोरों ने गणेश मेहता के घर में चारी की घटना को अंजाम देकर दो […]

जीतापुर : सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी स्थित महेशुआ के बड़मोत्तर गांव चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग दो लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गया. जानकारी अुनसार महेशुआ के वार्ड नंबर सात में चोरों ने गणेश मेहता के घर में चारी की घटना को अंजाम देकर दो लाख से अधिक का जेवरात, नगद व कपड़ा लेकर चंपत हो गया. पीड़ित के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद वे सभी सोने चले गये थे इसी बीच चोर ने ताला तोड़कर जेवरात सहित नगद चुरा लिया. इसमें से कुछ सामान उन्हें पास के खेत में मिला.

भर्राही ओपी अध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि घटना स्थल पर जाकर जांच की गयी है. जल्द से जल्द चोर को गिर‍फ्तार कर लिया जाएगा. महेशुआ के आस पास बिरैली बाजार में लगातार हो रही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्थायी थाने की मांग की है.

नहर काटने के आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा . थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव से पुलिस ने सिंचाई विभाग द्वारा संचालित नहर काट देने के आरोप में मो कासीम उर्फ छोटु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >