सेवानिवृत्त शिक्षक के एटीएम से निकाले 40 हजार रुपया, मामले में शिकायत दर्ज

अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी कर उसे एटीएम कार्ड से 40 हजार रूपये निकाल लिए है.

बिहारीगंज मुख्य बाजार में बस स्टैंड स्थित रोड में रविवार को भारतीय स्टेट बैंक एटीएम मशीन में कार्ड फंस जाने के दौरान अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी कर सेवानिवृत्त शिक्षक के एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपया निकाल लिया गया है. पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर मेहता पिता रघुनंदन मेहता मोहनपुर पंचायत गगोरा निवासी ने बताया कि इस मामले में थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत किया गया है. उसने कहा है कि वह रविवार को घर से बिहारीगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रूपये निकालने के लिये गया था. इसी दौरान एटीएम मशीन में कार्ड फंस गया ओर पिछे से एक अज्ञात युवक ने बोला कि आप इस मोबाइल नंबर 6205410857 पर बात कीजिये और बैंक जाइए इतने ही देर में बैंक पहुंचे तो बैंक बंद था एवं जब एटीएम के पास पहुंचे तो युवक मशीन से कार्ड निकाल कर फरार हो गया था. इसी दौरान मेरे मोबाइल पर 40 हजार रुपया निकासी का मैसेज आया अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी कर उसे एटीएम कार्ड से 40 हजार रूपये निकाल लिए है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा शिकायत किया गया है पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >