‘तैयार हूं..’किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट..

1 / 1
‘तैयार हूं..’किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट..
फुल स्क्रीन में देखें

‘तैयार हूं..’किडनी दान करने से ठीक पहले पिता लालू यादव संग रोहिणी की तस्वीरें जारी, पढ़ें ट्वीट..

लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य सोमवार को सिंगापुर के अस्पताल में अपने पिता को किडनी दान कर रही हैं. दोनों की सर्जरी आज ही होनी है. सर्जरी के ठीक पहले रोहिणी आचार्य ने अस्पताल से अपने पिता के साथ की तस्वीरें जारी की है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी दे रही हैं. सिंगापुर में आज पिता-पुत्री दोनों का ऑपरेशन हो रहा है.

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के साथ अस्पताल से फोटो जारी किये हैं. उन्होंने भावुक कर देने वाला एक ट्वीट भी किया है. जिसमें लिखा है कि वो रॉक करने के लिए तैयार हैं. सबसे दुआ की भी अपील की है.

लालू यादव का पूरा परिवार सिंगापुर में अभी है. जहां लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी का ऑपरेशन होना है. रोहिणी ही अपने पिता को किडनी दान कर रही हैं. बता दें कि रोहिणी लालू यादव की दूसरी संतान हैं और सिंगापुर में ही अपने पति व परिवार के साथ रहती हैं.

लालू यादव और उनकी पुत्री रोहिणी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और सोमवार को ही किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथे अस्पताल में लालू यादव की सर्जरी हो रही है.

लालू यादव के इलाज के लिए उनका पूरा परिवार सिंगापुर पहुंचा है. राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी यादव, पूर्व विधायक भोला यादव समेत कई शुभचिंतक उनके लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >