950 बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग, 20 होंगे पुरुस्कृत

एसीएस सीजन-वन संस्थान ने मेदनीचौकी क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर व मध्य विद्यालय खावा झपानी के दो सेंटर पर नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मेदनीचौकी एसीएस सीजन-वन संस्थान ने मेदनीचौकी क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर व मध्य विद्यालय खावा झपानी के दो सेंटर पर नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजक डॉ चिन्मय रंजन उर्फ चुन्नू सर ने बताया कि मुंगेर जिले से लगमा से लेकर लखीसराय जिला के अवगिल रामपुर तक पोषक क्षेत्र के कक्षा छह, सात व आठ के कुल 950 प्रतिभागियों ने दोनों सेंटर पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान से 25-25 प्रश्न मिलाकर कुल 100 प्रश्न थे. सभी का मान एक अंक निर्धारित था. क्विज प्रतियोगिता का रिजल्ट अगले रविवार तक घोषित किया जायेगा. प्रतियोगिता में टॉप 20 के अंदर आने वाले बच्चों को भव्य आयोजन कर पुरुस्कृत किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन कराने में एसीएस सीजन वन के डायरेक्टर चिन्मय रंजन सर, द कांसेप्ट क्लासेज मेदनीचौकी के राहुल कुमार आनंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. प्रतिभागी की देखरेख के लिए मेडिकल टीम की भी व्यस्था की गयी. जिसमें संतोष कुमार, सन्नी कुमार, अंजुला कुमारी, विक्की कुमार, अंकित कुमार, अविनाश कुमार आदि सहयोग में मौके पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >