दो अलग मारपीट में तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने मारपीट के दो अलग मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है

-कटेहर गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति हुए गिरफ्तार

-सूर्यगढ़ा बाजार में हुई मारपीट मामले अभियुक्त को पुलिस ने धरहरा थाना क्षेत्र के औरा बगीचा से गिरफ्तार किया

सूर्यगढ़ा

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने मारपीट के दो अलग मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव में हुई मारपीट में इसी गांव के रहने वाले एक पक्ष के स्व. लक्ष्मी यादव के पुत्र अनिल यादव को तथा दूसरे पक्ष के कटेहर खलिकपुर बॉलीपुर के रहने वाले जगेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चार फरवरी 2026 को दोनों पक्ष के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 38/26 मामले में अनिल यादव नामजद है. जबकि सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 39/26 मामले में अशोक यादव सहित चार व्यक्ति नामजद हैं. इधर, पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 61/26 मारपीट के मामले में पुलिस ने मुंगेर जिला के धरहरा थाना अंतर्गत औरा बगीचा गांव से इसी गांव के रहने वाले पप्पू पासवान के पुत्र रामू कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूर्यगढ़ा बाजार में शहीद स्मृति चौक के समीप एक मार्च 2026 की शाम अभियुक्त पक्ष द्वारा एक व्यक्ति को लोहे की रड आदि से लैस होकर पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया. उक्त मामले में दर्ज प्राथमिकी में तीन व्यक्ति नामजद हैं. दो अभियुक्त को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >