रोजगार मेला में 565 अभ्यर्थियों का निबंधन कर 229 का किया चयन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को जीविका की ओर से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया

जीविका ने

हलसी में लगाया गया रोजगार मेला का आयोजन

रोजगार पाने के लिए युवा करें प्रशिक्षण व कौशल: धर्मवीर कुमार

हलसी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को जीविका की ओर से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया. मेले का प्रारंभ प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, बीपीएम धर्मवीर कुमार, जिला जॉब मैनेजर अमित कुमार, महिला प्रवेक्षिका इशिता मुखर्जी, क्षेत्रीय समन्वय श्रवण कुमार, सामुदायिक समन्वय शीतल कुमारी व रवींद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया. वहीं के मेले में शामिल मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी को बीपीएम धर्मवीर कुमार के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वागत गान रीता, किरण, खुशबू, झुनिया द्वारा गया गया.

बीपीएम धर्मवीर कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस रोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ लेने ले. रोजगार के लिए युवा कौशल और प्रशिक्षण ले. उन्होने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेला में 565 युवाओं ने रोजगार प्राप्ति के लिए पंजीयन कराया. जिसमें से 229 युवाओं को चयनित किया गया. चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया. जीविका प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में सेल्स से जुड़ी नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी, बीमा सलाहकार पद के लिए एलआईसी, कृषि व्यवसाय, एसआईएस सुरक्षा गार्ड, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण, टाटा मोटर्स, माइक्रो फाइलेंस से जुड़ी एवं अन्य कई कंपनियां एवं सरकारी उपक्रम ने हिस्सा लिया. साथ ही मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत डॉन बास्को सहित अन्य परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पीआईए) ने भी हिस्सा लिया. रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत चलाये जा रहे निःशुल्क रोजगार, स्वरोजगार, रोजगार परक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दी गयी. इन संस्थानों में युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क रहने, खाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है. प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने रोजगार और स्वरोजगार को लेकर जीविका के प्रयासों की सराहना की. छात्रों को इस मेला का अपने भविष्य निर्माण में सार्थक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. रोजगार व स्वरोजगार को लेकर जीविका द्वारा किये जा रहे प्रयासों का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >