छात्रों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने व शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए किया प्रेरित

लखीसराय के प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन हुआ। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

लखीसराय. शहर के प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए अपने-अपने वर्ग कक्ष को गुब्बारों, झालरों और आकर्षक पोस्टरों से सुंदर ढंग से सजाया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक रंजन कुमार एवं सभी कक्षाओं के वर्ग शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनायी.

समारोह में शिक्षकों को उपहार किया भेंट

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए निदेशक रंजन कुमार एवं अन्य शिक्षकों को उपहार भेंट किये और उनसे जीवन में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया. विद्यालय के निदेशक रंजन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं जो बच्चों के भविष्य को सही दिशा प्रदान करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >