सदर अस्पताल लखीसराय में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे

सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी किया है। यहाँ देखें डॉक्टरों की ड्यूटी और समय की पूरी जानकारी।

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार ओपीडी की सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

दो पालियों में होगी ओपीडी

सुबह की सामान्य ओपीडी में डॉ. संगीता राय और डॉ. सुधांशु कुमार मरीजों को देखेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी. शाम की सामान्य ओपीडी में डॉ. संजय कुमार तथा शाम की आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. गायनी ओपीडी में डॉ. हरिप्रिया की ड्यूटी निर्धारित की गयी है.

आइपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

आइपीडी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. राज अभय ड्यूटी पर रहेंगे.

इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध

इमरजेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु राज और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी रहेगी.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू में भी व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हिमांशु राज मरीजों को देखेंगे. एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. पवन कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >