80 गर्भवती महिला की हुई स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार लेने की सलाह

सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में सोमवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

नौ महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता के रूप में किया गया चिन्हित

लखीसराय

सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में सोमवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आई कुल 80 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया. जांच के क्रम में नौ महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित किया गया. जिन्हें विशेष निगरानी और नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया. गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 15 महिला का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग भी कराया गया, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और विकास की सही जानकारी मिल सके. डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि विशेष शिविर के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन का जांच किया. प्रसव पूर्व बरती जाने वाली जरूरी सावधानी के बारे में विस्तार से दिया. चिन्हित गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग करने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरि प्रिया ने बताया कि महिला को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर अस्पताल से संपर्क करने का सलाह दिया गया. सभी गर्भवती महिला की अनिवार्य रूप से एचआईवी जांच भी किया गया. ताकि समय रहते किसी भी प्रकार के संक्रमण की पहचान कर उचित इलाज किया जा सके. जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराया गया. ज्ञात हो कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिला की नियमित जांच सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >