हर घर नल का जल उपलब्ध कराने की मांग

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन से वार्ड नंबर 12 तक पीएचईडी के द्वारा हर घर नल का जल उपलब्ध कराना है.

लखीसराय. वार्ड पार्षद पुतुल देवी ने एक और आवेदन देकर जिला प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री को बताया है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन से वार्ड नंबर 12 तक पीएचईडी के द्वारा हर घर नल का जल उपलब्ध कराना है, लेकिन पीएचइडी विभाग के द्वारा पाइप बिछाने के नाम पर सड़क को तोड़ दिया गया है. जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है एवं वार्ड नंबर 12 में हर घर नल का जल पानी आपूर्ति भी नहीं किया जा रहा है. गलत रिपोर्ट विभाग को पेश कर पीएचईडी विभाग के अधिकारी सरकार एवं आम जनता को गुमराह कह रहे है. उन्होंने कहा है कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए उनके वार्ड के लोगों को हर घर नल का जल आपूर्ति करने का कृपा की जाय. वार्ड नंबर 12 के अलावा 6 एवं सात में भी पीएचईडी विभाग के द्वारा हर घर नल का जल के पाइप को ठीक करने के लिए सड़क को तोड़कर यूं ही छोड़ दिया जाता है. जिससे कि रात के अंधेरे में लोगों को गिरने का भय बना रहता है. जिला प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री ने इसकी जांच करवाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >