गुरु वंदना से गूंजा डीएवी, शिक्षक दिवस पर छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

लखीसराय के डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी और प्राचार्या ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

लखीसराय. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरा विद्यालय परिसर दिन भर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सुधा झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद गायत्री मंत्र और डीएवी गान की प्रस्तुति से बहुउद्देशीय सभागार भक्तिमय हो गया. छात्रों ने गुरु महिमा पर आधारित गीत, नृत्य, कविता और लघु नाटिका पेश कर सभी का मन मोह लिया. कई प्रस्तुतियों में गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंध जीवंत हो उठे, जिससे माहौल भावुक हो गया.

"शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार होते हैं : प्रार्चाया

अपने संबोधन में प्राचार्या सुधा झा ने कहा, "शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार होते हैं. वे बच्चों को सिर्फ विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व को भी आकार देते हैं. राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम है. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी. कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षक एन आर नायक ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया.

ALSO READ टीचर्स-डे पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की भेष में कांग्रेस वाले कर रहे प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >