CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, सरकार ने दिए करोड़ों रुपए

CM Nitish Gift: लखीसराय जिले में कई महत्वपूर्ण धरोहर ऐसे हैं, जिसमें धार्मिक और पुरातात्विक संस्कृति का भंडार छिपा हुआ है. अब सरकार इन धरोहरों को संरक्षित करने के प्रयास में जुटी है. प्रदेश सरकार ने इस जिले को टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए की राशि आवंटित की है. पढे़ं पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार के लखीसराय जिले को अब टूरिज्म हब बनाने की तैयारी चल रही है. किउल-हरुहर और गंगा नदी के संगम पर स्थित लखीसराय में धार्मिक और पुरातात्विक संस्कृति का भंडार छिपा हुआ है. बुद्ध, शिव और रामायण सर्किट से जिले के पौराणिक स्थलों को जोड़ने की यहां काफी संभावनाएं है. सरकार पंचायत स्तर पर जितने भी प्राचीन धरोहर हैं, सभी को संरक्षित करने में जुटी है. 

टूरिज्म हब बनकर उभरेगा लखीसराय

लखीसराय जिले में प्रशासन पुरास्थल को पर्यटन से जोड़ने में लगा है. अगर इस जिले को बुद्ध, रामायण, शिव सर्किट से जोड़ दिया जाए तो आने वाले दिनों में लखीसराय भी बिहार में टूरिज्म हब बनकर उभरेगा. जिसप्रकार बिहार में राजगीर, नालंदा और बोधगया है.

जिले का लाली पहाड़ी एक धरोहर

नगर परिषद लखीसराय वार्ड नंबर 33 अंतर्गत जयनगर लाली पहाड़ी, रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत सत्संडा पहाड़, चानन प्रखंड अंतर्गत बिछवे पहाड़, चानन प्रखंड अंतर्गत घोसीकुंडी पहाड़ी, सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत लय पहाड़ी, रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत नोनगढ़ टीला, लखीसराय प्रखंड अंतर्गत बालगुदर टीला. लाली पहाड़ी शहर के वार्ड नंबर 33 जयनगर में स्थित है. यह जिले के महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है. यह स्थान बौद्ध कालीन अवशेषों से भरा हुआ है. लाली पहाड़ी की खुदाई से पता चला है कि यह महिला बौद्ध भिक्षुओं का एक साधना केंद्र था, जिसे श्रीमद् धम्म विहार के नाम से जाना जाता था.

राज्य सरकार ने आवंटित की राशि

खुदाई के दौरान यहां कई प्राचीन वस्तुएं भी मिली हैं. राज्य सरकार ने लाली पहाड़ी पर स्थित खुदाई वाली जगह को संरक्षित करने के लिए करीब तीन करोड़ और पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 29 करोड़ की राशि आवंटित की है.

ALSO READ: Good News! बिहार में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >