रामलीला मैदान दिल्ली में जन आक्रोश रैली 24 को, भाग लेने का किया आह्वान

रैली को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर जत्था निकाला जा रहा है

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आगामी 24 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले जन आक्रोश जत्था रैली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें लोगों से रामलीला मैदान में होने वाले आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव शंकर राम एवं जिला प्रभारी संजय कुशवाहा के देखरेख में किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने कहा कि आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही एक के बाद एक जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर जत्था निकाला जा रहा है, जो लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही फैसलों ने समाज के हर तबके की जिंदगी को बरबादी की दहलीज तक पहुंचा दिया है. ऐसी ही विषम परिस्थिति में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. रैली के माध्यम से मनरेगा की पुनः वापसी समेत चार श्रम सहिता, बीज एवं बिजली विधेयक 2025 वापस लेने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग रखी जायेगी. उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं. जिला सचिव शंकर राम ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है, जबकि योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी में अवसर नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनविरोधी लेबर कोड वापस नहीं लिए और मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करना बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा. मौके पर राज्य सचिव रजनीश कुमार, जिला कम्युनिस्ट सदस्य मोती साह, दीपक वर्मा, अजीत कुमार, सुधीर यादव, जोगी यादव, मुकेश कुमार पासवान, अनुज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. ——————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >