मानव को जीवन में 10 पेड़ लगाकर पांच वर्ष तक रक्षा करना चाहिए :रामविलास शांडिल्य

प्रखंड के इटौन-मननपर में वैद्य हर गोविंद मिश्र रंजन की पुण्य स्मृति पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष में सेआम के एक व जामुन के चार पौधे लगाये गये

पर्यावरण भारती के बैनर तले दिवंगत के परिजन द्वारा किया गया पौधारोपण

चानन

प्रखंड के इटौन-मननपर में वैद्य हर गोविंद मिश्र रंजन की पुण्य स्मृति पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष में सेआम के एक व जामुन के चार पौधे लगाये गये. पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शक्ति कुमार महतो ने किया. पर्यावरण भारती के संस्थापक रामविलास शांडिल्य ने कहा कि वृक्ष संसार के मानव के हितैषी हैं. पेड़ स्वयं गर्मी को सहन कर अपनी छाया में बैठे लोगों को शीतलता प्रदान करते हैं. रत में प्राचीन काल से ही वृक्षों की पूजा किया जाता है. शनिवार को देव वृक्ष पीपल को जल अर्पित किया जाता है, जबकि तुलसी के पौधों को आंगन में लगाकर पूजा किया जाता है. विदेशी अंग्रेज ने भारत को सपेरों का देश कहा, परंतु वर्तमान समय में ईरान-अमेरिका महायुद्ध के समय दुनियाभर के मानव का ध्यान भारत पर है, विश्व शांति का नेतृत्व भारत ही करेगा. पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित होगा, दूसरा कोई विकल्प विज्ञान के पास नहीं है. श्री शांडिल्य ने कहा कि मत्स्य पुराण के 512वां श्लोक में वर्णित है. 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ियों के बराबर एक तालाब, 10 तालाबों के बराबर एक पुत्र और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है. संसार के प्रत्येक मानव को जीवन में कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए एवं पांच वर्षों तक सुरक्षा आवश्यक है. वहीं ख्यातिप्राप्त स्व वैद्य हर गोविंद मिश्र रंजन के पौत्र रमेश चंद्र मिश्र सुमन ने बताया कि बाबा हर हर गोविंद मिश्र समाजसेवी और वैद्य थे. उन्होंने अपना भूमिदान कर मां सरस्वती की मंदिर बनाये, इसके बाद मां काली और मननपुर में प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर बनाये, वे साहित्यकार और कवि भी थे. बाबा हर गोविंद मिश्र रंजन ने रोगियों के इलाज के लिए इटौन गांव में 1940 में अमरकोट आयुर्वेद भवन का निर्माण किये. वर्तमान समय में उनका पोता वैद्य चंचल कुमार मिश्र चला रहे हैं. पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में रंजीत कुमार महतो, शक्ति कुमार महतो, प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, संध्या कुमारी, संजना कुमारी राज नंदिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निवासचंद्र मिश्र, भूषण चंद्र मिश्र, सोनू मिश्र, रितेश कुमार मिश्र, सुनील, गौरव राज, प्रयांशु, अक्षय, आयूष, आनंद, अर्जुन, सत्यम, देव, संदीप, प्रिंस, सुमित, राजेंद्र आदि ने भाग लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >