सात लोगों ने बालू घाट के टेंडर के लिए खरीदा बीओक्यू फार्म

लखीसराय : लखीसराय व जमुई बालू घाट का टेंडर को लेकर सात बीओक्यू की खरीदगी संवेदकों के द्वारा की गयी है. यह जानकारी खनन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने दी. बताया कि बालू घाट की टेंडर के लिए अंतिम दिन मंगलवार की शाम पांच बजे तक छह संवेदकों के द्वारा खरीद की गयी जबकि सोमवार को […]

लखीसराय : लखीसराय व जमुई बालू घाट का टेंडर को लेकर सात बीओक्यू की खरीदगी संवेदकों के द्वारा की गयी है. यह जानकारी खनन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने दी. बताया कि बालू घाट की टेंडर के लिए अंतिम दिन मंगलवार की शाम पांच बजे तक छह संवेदकों के द्वारा खरीद की गयी जबकि सोमवार को एक संवेदक के द्वारा खरीद की गयी थी. निविदा गिराने की अंतिम तिथि गुरुवार तक है जबकि निविदा दो जुलाई को प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष खोला जायेगा. बताते चलें कि दोनों बालू घाटों का टेंडर लगभग 30 करोड़ में पांच वर्षों के लिये किया जायेगा. पूर्व में यह टेंडर लगभग 49 करोड़ का निकाला गया था, जिसमें संवेदकों ने बालू घाट में बालू नहीं कह कर नीलामी में भाग नहीं लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >