व्यवहार न्यायालय परिचारी परीक्षा में 3995 परीक्षार्थियों हुए शामिल

शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर व्यवहार न्यायालय परिचारी प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पालियों में 5021 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके. जबकि 3995 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी

नौ केंद्रों पर परिचारी की ली गयी प्रारंभिक परीक्षा, 9016 परीक्षार्थियों को होना था शामिल, 5021 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

लखीसराय

शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर व्यवहार न्यायालय परिचारी प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पालियों में 5021 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके. जबकि 3995 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक ली गई. सुबह 9:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया. प्रथम पाली में व्यवहार न्यायालय में परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4508 परीक्षार्थियों में 1941 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके. जबकि 2567 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 4508 परीक्षार्थियों में 2054 परीक्षार्थी शामिल हो सके. जबकि 2454 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा ली गयी. शहर के नया बाजार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, दुर्गा बॉयज हाई स्कूल, केआरके हाई स्कूल, पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर, पीबी हाई स्कूल, बालिका विद्यापीठ विद्या भवन समेत सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गयी. परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, एडीएम नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >