जिले के अस्पतालों के लिए 14 एएनएम की हुई नियुक्ति

राज्य स्वास्थ्य समिति पटना ने लखीसराय जिला में मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है

14 में से आठ एएनएम ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति में किया योगदान

लखीसराय

राज्य स्वास्थ्य समिति पटना ने लखीसराय जिला में मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है. अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 14 एएनएम की नियुक्ति की है. जिनमें से आठ एएनएम ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में सोमवार को कार्यपालक सहायक पारस मणि के सहयोग से अपना योगदान दे दिया. इस संबंध में डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नियुक्ति किया गया है. योगदान देने वाली एएनएम का जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापन भी सुनिश्चित है. जिससे मरीज को समय पर बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग मिलेगा. उन्होंने बताया कि एएनएम के योगदान से टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव सेवा, नवजात और गर्भवती महिला की देखभाल जैसी स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा. इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिला व बच्चों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं पारस मणि ने बताया कि सोमवार को योगदान देने वाली आठ एएनएम के कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जल्द ही निर्धारित स्वास्थ्य केंद्र पर योगदान देने के लिए भेजा जायेगा. शेष छह एएनएम भी जल्द ही योगदान देंगी. योगदान देने वाली एएनएम में सपना कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, वंदना कुमारी, सुमन कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, खुशबू कुमारी एवं परियोजना कुमारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >