लखीसराय में बादल और तेज धूप के बीच गुजरेगा दिन, छिटपुट बारिश और वज्रपात का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

Lakhisarai Weather Today: लखीसराय में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा. बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप से उमस बढ़ेगी. वज्रपात की भी संभावना है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

Lakhisarai Weather Today: लखीसराय में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी लोगों को परेशान करेगी. मानसून कमजोर पड़ने के कारण फिलहाल झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम में बढ़ी नमी के कारण उमस भी बनी रहेगी. वहीं किसानों के लिए यह मौसम चिंता का विषय बनता जा रहा है, क्योंकि धान की रोपाई का समय नजदीक है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है.

बादल रहेंगे, लेकिन तेज बारिश के आसार कम

पिछले करीब एक पखवाड़े से जिले में आसमान पर बादल छा रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही. गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. दिनभर बादलों और धूप के बीच मौसम बदलता रहेगा.

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दोपहर तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है.

धान की खेती पर असर, किसान सिंचाई के सहारे

पर्याप्त बारिश नहीं होने से जिले के किसान चिंतित हैं. धान का बिचड़ा लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन खेतों में रोपाई के लिए जरूरी पानी नहीं मिल पा रहा है.

हालांकि जमीन में अभी नमी बनी हुई है, इसलिए किसान स्टेट बोरिंग और ट्यूबवेल के जरिए खेतों की सिंचाई कर जुताई का काम कर रहे हैं. यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती की लागत बढ़ सकती है.

Lakhisarai Weather Today: सब्जी उत्पादकों के सामने भी नई चुनौती

लगातार बादल छाए रहने और पर्याप्त धूप नहीं मिलने से सब्जी की फसलों में फफूंदी की समस्या बढ़ने लगी है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में खेतों की नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि रोग फैलने से पहले ही उसका नियंत्रण किया जा सके.

वज्रपात का अलर्ट, किसानों को दी गई सलाह

गुरुवार को गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर से पहले खेतों का काम पूरा कर लें और खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें.

मौसम के लिहाज से गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उमस और गर्मी को देखते हुए समय पर भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने और सामान्य तापमान का पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >