रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी को ले विहिप व बजरंग दल ने की चर्चा

रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी को ले विहिप व बजरंग दल ने की चर्चा

किशनगंज. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा रामनवमी महोत्सव पर निकाली जाने वाले भव्य शोभायात्रा को लेकर शहर के तेघरिया स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी के आवासीय कार्यालय में बैठक की गई. बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ने बताया कि आरंभ स्थल रूईधासा मैदान होते हुए शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए गांधी चौक, सौदागर पट्टी रोड, महावीर मार्ग, धर्मशाला रोड होते हुए शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में महाप्रसाद के पश्चात समापन किया जायेगा. नगर परिषद के सभी वार्डों में भगवा झंडा लगवाया गया है. शहर भगवामय हो गया है. रामनवमी शोभायात्रा में प्रशासन की नजर रहेगी. बैठक में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज गटनी, बजरंग दल जिला संयोजक सुनील तिवारी, भाजपा नेता सुशांत गोप, भाजपा नेता अंकित कौशिक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय रंजन देव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >