हत्या के प्रयास मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

पौआखाली. जियापोखर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जियापोखर थाना कांड संख्या-18/26 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साजिद आलम व साब बाबू के रूप में की गयी है. ये दोनों आरोपित स्वर्गीय हमीजुद्दीन के पुत्र हैं. जियापोखर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. इन दोनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था. गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नयी रणनीति के तहत छापेमारी की जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपितो को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. इस कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >