ठाकुरगंज. क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया. इस अवसर पर महिला व पुरुष व्रती स्नान-ध्यान कर पीले व लाल वस्त्र धारण कर हाथों में बांस का सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना में लीन दिखे. सूप में ऋतुफल, ठेकुआ, ईख, नारियल व केला सजाकर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया. मूसलाधार बारिश के बीच घरों में बनाए गये छठ घाटों के साथ-साथ भात डाला पोखर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. चैती छठ पर्व का विशेष महत्व कृषि व प्रकृति से जुड़ा हुआ है. नयी फसल के घर आने पर किसान सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. क्षेत्र में भक्ति, शांति व सौहार्द का वातावरण बना हुआ है. प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पर्व का आनंद ले सकें .
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ

DCIM\101MEDIA\DJI_0278.JPG