क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को दिया सतर्कता बरतने व गश्ती बढ़ाने का निर्देश

एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने -अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.

किशनगंज. सदर थाना स्थित पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. बैठक में एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ठंड में आवासीय मोहल्लों में गश्ती बढ़ाएंगे. एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्पष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लें. कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासरप्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >