सेक्सटॉर्शन मामले में पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी

सेक्सटॉर्शन मामले में पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी

किशनगंज सेक्सटॉर्शन मामले में सिंघिया में छापेमारी के बाद घटनास्थल को सील कर दिया है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद मामले को लेकर लगातार पुलिस के द्वारा छापेमारी शुरू की जा रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई. इसी क्रम में सिंघिया स्थित जिस स्थान में मामला सामने आया था. वहां भी छापेमारी की गई. जिसमें एक कमरे से एटीएम, चेकबुक बरामद हुआ है. इस दौरान दंडाधिकारी की मौजूदगी में घटनास्थल (कमरा) को सील कर दिया गया है. आरोपित गिरफ्तारी के भय से फरार है. पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >