मजिस्ट्रेट के निगरानी में दुकान से निकाला गया सामान

शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल्ले में संचालित एक दुकान से बुधवार को एसडीओ द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में सामान निकाला गया तथा उसमें पूर्ववत ताला जड़ दिया गया

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल्ले में संचालित एक दुकान से बुधवार को एसडीओ द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में सामान निकाला गया तथा उसमें पूर्ववत ताला जड़ दिया गया, हालांकि इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई. विदित हो कि मंदिर के ऊपरी तल्ले पर एक का संचालन रामगोपाल ड्रोलिया व उनके पुत्र रितेश ड्रोलिया द्वारा वर्ष 1997 से किया जा रहा है. इस बीच मंदिर पूजा कमेटी के सचिव सुरेश ड्रोलिया द्वारा सभी दुकानदारों से दुकान का भाड़ा बढ़ाने की बात कही लेकिन रितेश ड्रोलिया एग्रीमेंट पेपर के तहत ही भाड़ा देने की बात कही. जिसको लेकर उसके दुकान में ताला जड़कर एसडीएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया. वहीं रितेश ड्रोलिया द्वारा एसडीओ से मिलकर दुकान में रखे सामान निकालने की गुहार लगायी, जिस पर एसडीओ ने एडीएसओ को मजिस्ट्रेट के रूप में बहाल कर अपने निगरानी में वीडियो ग्राफी के साथ दुकान में रखे सामान को निकालने का निर्देश दिया. एडीएसओ ने एसडीओ के दिशा निर्देश पर दुकान का कुछ जरूरत का सामान निकालकर रितेश ड्रोलिया के हवाले कर दिया तथा पूर्ववत की तरह दुकान में ताला जड़ दिया. इस बीच मंदिर कमेटी के कई सदस्यों दुकान को पूरा खाली कराने की बात कही गयी लेकिन एडीएसओ ने एसडीएम कोर्ट में मामला लंबित रहने व वहां निष्पादन के बाद ही आगे की कार्रवाई किये की बात कही. वहीं रितेश ड्रोलिया ने बताया कि उनके द्वारा जिले के इंटर व मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाता है, उक्त दुकान में सीसीटीवी कैमरा का सारा सेटअप रखा हुआ था. जिसको लेकर एसडीओ से गुहार लगाकर सीसीटीवी का सारा सामान निकलवाया गया ताकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया जा सके. वहीं मंदिर कमेटी के सचिव सुरेश ड्रोलिया ने बताया कि उनके द्वारा भाड़ा बढ़ाने की बात कही गयी उनलोगों द्वारा बात नहीं मानी गयी, जिस कारण एसडीओ कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया. इस बीच दोनों पक्षों के बीच हो हंगामे के कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर से जाम लग गया. ————————————————– सूर्यगढ़ा पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान,12 हजार जुर्माना वसूला सूर्यगढ़ा. एसआई मो आलम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य नियमों की जानकारी दी गयी और उनका पालन करने की अपील की गयी. जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करते पाये गये वाहन चालकों से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. ————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >