डीएम ने सुनी लोगों फरियाद

जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की शिकायतों की सुनवाई की जाती है.

किशनगंज.जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की शिकायतों की सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में 18 लोगों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं/ शिकायतों से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त शिकायतों पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रतर कारवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई को जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:00 से अपनी शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कारवाई की जायेगी. इस क्रम में श्रीमती सुनीता कुमारी वरीय उप समाहर्ता एवं कार्यालय सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >