किशनगंज. एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया व पीएम मोदी का पुतला फूंका. शहर के फल चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में रसोई गैस की किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरुद्ध प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कहा कि यह केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति का परिणाम है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस महंगी होने से आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है, जबकि उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी मिलने के बावजूद दाम काफी अधिक हैं. उन्होंने सब्सिडी बढ़ाने व आम उपभोक्ताओं को फौरन राहत देने की मांग की. इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर, नगर अध्यक्ष सजल साहा, अरुण साहा, आदर्श साहा, हाफिज मुदस्सिर, तनवीर आलम, मनोज कुमार पासवान, गुड्डू, शमशीर उर्फ दारा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जमशेद आलम, शुभम दास सहित अन्य नेतागण मौजूद थे.
गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
