राजधानी की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, शव की नहीं हुई पहचान

स्थानीय जंक्शन के रेलवे माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.

खगड़िया. स्थानीय जंक्शन के रेलवे माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुधवार की शाम 75 वर्षीय महिला रेलवे ट्रेक पार कर रही थी. इसी दौरान राजधानी ट्रेन के चपेट में आ गयी. वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. आरपीएफ ने शव को पहचान के लिए रखा है. बताया जाता है कि माल गोदाम के समीप प्रतिदिन सैंकड़ों लोग शहर के उत्तरी भाग से शहर के दक्षिणी भाग आवागमन करते हैं. इसे लेकर रेल प्रशासन ने माल गोदाम के समीप आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >