कांग्रेसियों ने देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी

खगड़िया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कांग्रेसियों ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान निर्माण और राष्ट्र निर्माण के अतुलनीय पुरोधा थे. उनका सादा जीवन, उच्च विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेसी अर्जुन यादव, वीर प्रकाश यादव, आजाद कुमार, देवानंद ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >