जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए नहीं बनी आम सहमति, अंतिम फैसला लेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिलाध्यक्ष पद के लिए सात दावेदार मैदान में, चुनाव प्रक्रिया स्थगित

खगड़िया. जदयू के जिला अध्यक्ष पद को लेकर रविवार को शहर के मंगलम विवाह भवन में सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा अधिकृत जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा एवं जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. कार्यक्रम में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल तथा विभिन्न प्रखंडों से चयनित डेलिगेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभायी. जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नेताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की. जिसमें राजकुमार फोगला, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, दीपक कुमार सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, भविष्य कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैध घोषित किए गये. इसके बाद निर्वाची पदाधिकारियों, दोनों विधायकों और सभी उम्मीदवारों के बीच आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी. स्थिति को देखते हुए सभी प्रत्याशियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जिला अध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. इसके साथ ही फिलहाल जिला अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया.

मुख्यमंत्री

का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

गया

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने केक काटकर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की. उन्होंने कहा कि बिहार के नवसृजनहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है. उनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है. कार्यक्रम में जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जदयू नेता अरुण यादव, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, राजेश कुमार सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अविनाश पासवान, शहाब उद्दीन, रुस्तम अली, फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, सुनील कुमार सिंह, लोहा सिंह, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, उदय प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र महतो, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, कमल कुमार पटेल, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, रूपेश कुमार, अमरेंद्र सिंह, ललन कुमार मुखिया, राजेश सिंह मुखिया, मायाराम मंडल, सुबोध साह, प्रभात शर्मा, जीतेंद्र पटेल, नासिर इकबाल, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, अंगद कुमार, नीलकमल पटेल, इम्तियाज खान, डॉ. रवि कुमार, अनिल पोद्दार, मुक्ति यादव, संजय कुमार, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, जय जयराम कुमार, गुड्डू यादव, नवनीत कुमार सिंह, रंजन कुमार, संतोष कुमार साह, गणेश पटेल, गुरुदेव कुमार सिंह, सुमित कुमार, रौशन कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, राजीव भाई पटेल, बेलाल खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >