सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गौछारी ढाला के समीप एनएच 31 पर सड़क पार कर रही 32 वर्षीय महिला को अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया. जिसके कारण महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. बताया जाता है कि शनिवार को पसराहा निवासी राकेश शर्मा की 32 वर्षीय पत्नी शालू देवी गौछारी ढाला के समीप सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने शालू देवी को रौंद दिया. घटना की जानकारी महेशखूंट पुलिस को दी गयी. महेशखूंट पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >